Site icon Time News

अहमदाबाद में होगा ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का प्रमोशन, कास्ट की मौजूदगी से मचेगा भौकाल

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को लेकर फैंस के बीच एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। पटना और वाराणसी में फिल्म के प्रमोशन के बाद अब फिल्म की स्टारकास्ट 2 सितंबर को अहमदाबाद पहुंचने वाली है। कालीन भैया उर्फ पंकज त्रिपाठी, गुड्डू पंडित उर्फ अली फजल और मुन्ना भैया उर्फ दिव्येंदु शर्मा समेत फिल्म की टीम अहमदाबाद में फैंस के साथ जुड़कर फिल्म को प्रमोट करेगी।

‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसके किरदारों को लेकर पूरे देश में जबरदस्त क्रेज है, ऐसे में अहमदाबाद में फिल्म का प्रमोशन फैंस के लिए खास होने वाला है। पटना और वाराणसी के बाद 2 सितंबर को अहमदाबाद में टीम की मौजूदगी फिल्म की रिलीज से पहले दर्शकों के बीच उत्साह को और बढ़ाने वाली है।

11 अगस्त को रिलीज हुए फिल्म के मच अवेटेड ट्रेलर में गद्दी की जंग, भौकाल और ‘मिर्जापुर’ की वही दमदार दुनिया देखने को मिली, जिसे लेकर दर्शकों में पहले से जबरदस्त क्रेज है। वहीं, फिल्म के पहले गाने ‘दो नंबरी’ को भी शानदार रिस्पॉन्स मिला है। अब 2 सितंबर को अहमदाबाद में होने वाले प्रमोशनल इवेंट पर फैंस की नजरें टिकी हैं।

‘मिर्जापुर: द मूवी’ का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है और इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को अमेजन MGM स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रस्तुत कर रहे हैं। रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने इसे एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में हिंदी और तेलुगु में रिलीज होगी।

Exit mobile version